भारी-भरकम मगरमच्छ खेत में घुसा, ग्रामीणों में मची दहशतखेत में देखा विशालकाय मगरमच्छ।

भीमा नदी का जलप्रवाह बढऩे के बाद धान के खेत में पहुंचा मगरमच्छ

वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

यादगीर। भीमा नदी में पिछले कुछ दिनों से जलप्रवाह बढऩे के कारण रविवार को एक विशालकाय मगरमच्छ नदी से निकलकर किसान के खेत में जा पहुंचा। मगरमच्छ को खेत में देखकर महिला किसानों में दहशत फैल गई और उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया।

धान के खेत में दिखा मगरमच्छ

घटना जिले के वडगेरा तालुक के बीरनाळ गांव में हुई। भीमा नदी के किनारे स्थित धान के खेत में किसानों ने विशाल मगरमच्छ को देखा। खेत में काम कर रही महिला किसानों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी, वे घबरा गईं और मदद के लिए शोर मचाने लगीं।

ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और मगरमच्छ को सुरक्षित पकडक़र नदी से दूर ले जाने की मांग की।

वन विभाग ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। भीमा नदी में बढ़ते जलप्रवाह के कारण जलीय जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों और कृषि भूमि की ओर आने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *