गड्ढों में तब्दील सड़क, जलभराव से बेहाल बाशिंदेकित्तूर की बसवेश्वर कॉलोनी की बदहाल सडक़।

बसवेश्वर कॉलोनी की 250 मीटर सडक़ आठ साल से बदहाल

आंगनवाड़ी जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी

कित्तूर (बेलगावी)। कित्तूर में सोमवार पेठ के निच्चणकी मार्ग स्थित बसवेश्वर कॉलोनी की मुख्य सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश का पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए इस सडक़ से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

दशकों पहले विकसित इस कॉलोनी में 15 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी के पास ही आंगनवाड़ी केंद्र है, जहां रोजाना छोटे बच्चे आते-जाते हैं। सडक़ की बदहाली के कारण बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।

250 मीटर सडक़ पर दर्जनों गड्ढे

स्थानीय लोगों के अनुसार सडक़ की लंबाई करीब 250 मीटर ही है, लेकिन नगर पंचायत ने बारिश के मौसम में भी गड्ढों को भरने की जहमत नहीं उठाई। उनका कहना है कि कम से कम बारिश के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए अस्थायी रूप से गड्ढे भरने की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

आठ साल से मरम्मत का इंतजार

निवासियों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले सडक़ की मरम्मत हुई थी। इसके बाद वर्ष 2021 में अस्थायी तौर पर मेटलिंग का काम कराया गया, लेकिन बारिश के कारण वह भी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। अब सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत अधिकारियों ने कॉलोनी की मुख्य सडक़ की ओर ध्यान देना तक जरूरी नहीं समझा। गड्ढों में फिसलकर बच्चे या बुजुर्ग घायल हो जाएं तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह सवाल भी लोगों ने उठाया है।

बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी देखकर भी गड्ढे भरें

नगर पंचायत के पूर्व सदस्य किरण वालद ने अधिकारियों से सडक़ की तत्काल मरम्मत की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं की बात छोडि़ए, आंगनवाड़ी जाने वाले छोटे बच्चों और कॉलोनी के बुजुर्गों की परेशानी देखकर भी नगर पंचायत को गड्ढे भरने चाहिए।

वालद ने कहा कि बसवेश्वर कॉलोनी के लोगों की परेशानी पूछने तक नगर पंचायत अधिकारी नहीं आए। जब मैं सदस्य था, तब सडक़ पर मेटलिंग का काम कराया था। उसके बाद कोई काम नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से सडक़ की तत्काल मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *