चन्नम्मा कित्तूर की मुख्य सडक़ पर जलभराव से मिलेगी राहत
बेलगावी। चन्नम्मा कित्तूर के गुरुवार पेठ की मुख्य सडक़ पर बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होकर तालाब का रूप लेने की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नालियों तक पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
गुरुवार पेठ के चन्नम्मा सर्कल और एसबीआइ के सामने सडक़ किनारे समेत कई स्थानों पर बारिश होते ही पानी जमा हो जाता था। इससे राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
पाइप बिछाने का काम पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी सुचारु होने और सडक़ पर जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

