कलघटगी सहित उत्तर कर्नाटक में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावितकलघटगी तालुक के माचापुर गांव के पास खेत पर बिछी ओलों की चादर।

तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान

सडक़ों पर जमी बर्फ से यातायात बाधित

हुब्बल्ली. धारवाड़ जिले के कलघटगी तालुक सहित उत्तर कर्नाटक के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी।

कलघटगी-मुंडगोड राज्य राजमार्ग पर माचापुर गांव के पास सडक़, नालियों और खेतों में बड़ी मात्रा में ओले जमा हो गए। सडक़ पर ओलों की मोटी परत जमने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक केएसआरटीसी बस भी कुछ समय के लिए सडक़ पर ही रुक गई।

ओलों की सफेद चादर देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। हालांकि, इस ओलावृष्टि से आम की फसल और रबी सीजन की सोयाबीन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रगतिशील किसान परशुराम एत्तिनगुड्डा ने प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इसी तरह धारवाड़, उत्तर कन्नड़, विजयपुर, बागलकोट, विजयनगर और गदग जिलों में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कुंदगोल तालुक के बेटदूर गांव में सडक़, घरों के सामने और मैदानों में ओलों की परत देखी गई। कई लोग इन्हें हाथों में लेकर आनंद लेते दिखे।

मौसम के इस बदलाव से जहां तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आई हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *