केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा
हुब्बल्ली
. केंद्रीय संसदीय मामलात, कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी ताकत बने हुए हैं। वर्ष 2024 के चुनाव में भारी बहुमत से निर्वाचित होने में संदेह ही नहीं है।


शहर में मूरुसाविरमठ के मूजगम् सभाभवन में भाजपा बूथ सशक्तिकरण, बूथ अध्यक्ष तथा सचिवों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जोशी ने कहा कि देश में किसी भी पार्टी में मजबूत नेतृत्व, सिध्दांत, दूरदर्शिता नहीं है परन्तु हमें मोदी को नेतृत्व मिला है। इसका इस्तेमाल कर केंद्र तथा राज्य सरकारों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य बूथ स्तर से करना चाहिए। मोदी की लोकप्रियता के कारण पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ताकत दिखाई है। पार्टी को निचले स्तर से मजबूत करने के लिए बूथ स्तर की ताकत को बढ़ाना चाहिए।
भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष संजय कपटकर ने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। इस क्षेत्र के 216 बूथ में से 169 बूथ में सदस्यता अभियान पूरा किया गया है।
हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रभु नवलगंमठ, पूर्व विधायक अशोक काटवे, वीरभद्रप्पा हालहरवी ने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पार्टी नेता लिंगराज पाटील, दत्तमूर्ति कुलकर्णी, रंगा बद्दी, नागेश कलबुर्गी, चंद्रशेखर गोकाक, डीके चौहाण, तिप्पण्णा मज्जगी, बसवराज अम्मिनभावी, डॉ. क्रांतिकिरण, प्रतिभा पवार, पूजा शेजवाडकर, राधाबाई सफारे, प्रिती लदवा, शांताबाई हिरेमठ, राजु जरतारघर समेत अनेक उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *