भाजपा पर बरसे शिवराम हेब्बार
कांग्रेस के प्रदर्शन में पहली बार खुलकर शामिल
कारवार। भाजपा से निष्कासित यल्लापुर विधायक शिवराम हेब्बार सोमवार को कारवार में केंद्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में जाने वाले नेताओं को ‘वॉशिंग मशीन’ में डालकर साफ कर दिया जाता है। तंज कसते हुए बोले, “मुझे भी वॉशिंग मशीन में डालकर साफ किया गया था।”
पत्रकारों से बातचीत में हेब्बार ने आरोप लगाया कि सीबीआइ, इडी और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई का निशाना कांग्रेस के नेता बन रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता मानो ‘हरिश्चंद्र’ हैं। सतीश सैल, जारकीहोली समेत कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की।
कस्तूरी रंगन रिपोर्ट पर सांसदों को घेरा
हेब्बार ने कस्तूरी रंगन रिपोर्ट के मुद्दे पर सांसदों से दिल्ली जाकर केंद्र के समक्ष मामला उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल स्थानीय प्रदर्शन से काम नहीं चलेगा, जिले के लोगों को न्याय दिलाने के लिए संसद में आवाज उठानी चाहिए।
कर्मचारियों से आंदोलन रोकने की अपील
सूखे और अतिवृष्टि का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों से एक वर्ष तक आंदोलन स्थगित कर किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

