सिद्धारूढ़ मठ सरोवर के पास 28वां स्वच्छता अभियानसिद्धारूढ़ मठ सरोवर के पास स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते सेंट्रल क्षेत्र के भाजपा सचिव विनोदकुमार पाटवा तथा वार्ड संख्या 44 की पार्षद उमा मुकुंद।

नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा न फैलाने की अपील

हुब्बल्ली. सेंट्रल क्षेत्र के भाजपा सचिव विनोदकुमार पाटवा तथा वार्ड संख्या 44 की पार्षद उमा मुकुंद के नेतृत्व में रविवार सुबह सिद्धारूढ़ मठ सरोवर के आसपास 28वां स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में निखिल वांगी, मनोज हब्बू, मेघा चागापुरम, डॉ. जगदीश सालिमठ, लता पुट्टराज, कविता मोरबद, शिवानंद नारन्नवर, विनुता बागेवाड़ी, बसवरड्डी माडल्ली, कुमार कलसरड्डी सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वच्छता कार्य में सक्रिय योगदान दिया।

इस अवसर पर विनोदकुमार पाटवा ने कहा कि सिद्धारूढ़ स्वामी के सरोवर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरोवर में नारियल, तीर्थ की बोतलें, प्लास्टिक पानी की बोतलें, कुमकुम के पैकेट आदि न फेंके, क्योंकि इससे जल प्रदूषित होता है और जलीय जीवों को नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल पर कांच की बोतलें, उपयोग के बाद की प्लेटें, पुराने कपड़े, बेकार वस्तुएं या देवी-देवताओं की तस्वीरें फेंकना अनुचित है, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा होती है।

पटवा ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था की गई है, इसलिए सभी लोग उनका उपयोग करें और इस पवित्र स्थल की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *