नहर में पानी छोड़ने की मांग पर किसानों का प्रदर्शनसहायक कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते किसान।

विजयपुर के चडचण क्षेत्र में आक्रोश

12 अप्रेल तक पानी नहीं मिला तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

विजयपुर. जिले के नागठाण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चडचण तालुक के किसानों ने नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल (नहर) से पानी छोडऩे की मांग को लेकर झलकी स्थित सहायक कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन कर्नाटक राज्य किसान संघ और हरित सेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष संगमेश सगर ने कहा कि नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर के डिस्ट्रीब्यूटर 35 से 46 तक, दसर गांव के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना चाहिए। यदि 12 अप्रेल के बाद भी पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

किसानों का आरोप है कि इंडी तालुक में पानी की कोई समस्या नहीं है, लेकिन चडचण क्षेत्र के अंतिम हिस्सों के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। बढ़ती गर्मी के कारण फसलें सूखने लगी हैं और पशुओं के लिए भी पेयजल का संकट गहराता जा रहा है।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान कई गांवों—हलसंगी, गोट्याल, मनकंलगी, येलगी, केरूर, उमराणी, तद्देवाडी, कंचनाल, लोणी बीके, हाविनाल, हत्तल्ली, रेवतगांव, दसर, उमरज और नीवरगी में पानी की भारी कमी को लेकर नाराजगी जताई गई।

इस मौके पर केबीजेएनएल के अधीक्षण अभियंता मनोजकुमार गडबल्ली ने आश्वासन दिया कि 1 अप्रेल से नहर में पानी छोड़ा जाएगा और 12 अप्रेल तक अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि ऊपरी हिस्से के किसान कुछ समय के लिए मोटर पंप बंद रखकर सहयोग करें।

बाद में जिलाधिकारी ने फोन पर किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत किया, जिसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *