एलपीजी महंगाई से ऑटो चालकों में उबाल, सड़कों पर उतरे चालककलबुर्गी में शनिवार को प्रकाश मॉल के पास स्थित ‘गो गैस’ पंप के सामने प्रदर्शन करते ऑटो रिक्शा चालक।

24 घंटे में कीमत 85 से 99.95 रुपए

अंतरराष्ट्रीय संकट का असर, कलबुर्गी में ‘गो गैस’ पंप बंद कराया

कलबुर्गी. ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एलपीजी (ऑटो गैस) की कीमतों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को सैकड़ों ऑटो रिक्शा चालक सडक़ों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलपीजी के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है। महज 24 घंटे के भीतर कीमत 85 रुपए प्रति लीटर से बढक़र 99.95 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, पिछले 20 दिनों में करीब 30 से 40 रुपए तक की वृद्धि ने चालकों को पूरी तरह परेशान कर दिया है।

शहर के प्रकाश मॉल के पास स्थित ‘गो गैस’ पंप के सामने एकत्रित हुए ऑटो रिक्शा चालकों ने कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी की और पंप को बंद करा दिया। उनका आरोप है कि बिना किसी सरकारी आदेश के ही पंप मालिक मनमाने तरीके से दरें बढ़ा रहे हैं।

एक ऑटो रिक्शा चालक ने कहा कि हर दिन दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारी आमदनी नहीं बढ़ रही। ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को तुरंत हस्तक्षेप कर दरों को नियंत्रित करना चाहिए।

चालकों का कहना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों के कारण उन्हें किराया बढ़ाने का दबाव बनता है, जिससे आम जनता पर भी बोझ बढ़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों को नियंत्रित नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *