सिरसी में जल संकट की आहट, प्रशासन अलर्टबनवासी क्षेत्र की एक झील में घटा पानी।

गांव-गांव सर्वे कर तैयार की सूची

वैकल्पिक जल आपूर्ति की योजना तैयार

सिरसी (उत्तर कन्नड़). बढ़ती गर्मी के साथ संभावित पेयजल संकट को देखते हुए सिरसी तालुक प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गांव स्तर पर व्यापक सर्वेक्षण कर ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जा रही है, जहां आने वाले दिनों में पानी की किल्लत गंभीर रूप ले सकती है। इसके साथ ही वैकल्पिक जल स्रोतों की पहचान और आपूर्ति की रूपरेखा भी तैयार की गई है।

तापमान बढऩे से बिगड़ रहे हालात

मार्च के अंत तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अप्रेल और मई में स्थिति और विकट होने की आशंका है। पिछले वर्ष सामान्य वर्षा होने से जल संकट अधिक गंभीर नहीं था, लेकिन इस बार अधिक गर्मी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है।

विशेष रूप से बनवासी क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली वरदा नदी का प्रवाह लगभग थम गया है। खुले कुओं और बोरवेल में भी जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

संवेदनशील गांवों की पहचान

प्रशासन ने कब्बे, कोगोडु, बनवासी, कलकरडी, अंडगी लमानी तांडा, सुगावी का कत्रिबेडर कोप्पा, बंतनाल तांडा, मुत्तालकोप्पा, माविनसर, कसदगुड्डे, होलेकै, सहसरल्ली, गिडमाविनकट्टा, मंजुगुणी और बोम्मनल्ली सहित कई गांवों को ‘अत्यंत संवेदनशील’ श्रेणी में रखा है।

इन क्षेत्रों में भूजल स्तर में गिरावट के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने पहले से ही राहत उपायों की योजना तैयार कर ली है।

वैकल्पिक जल आपूर्ति की तैयारी

तालुक पंचायत के कार्यकारी अधिकारी चन्नबसप्पा हावणगी ने बताया कि सरकारी जल स्रोत सूखने की स्थिति में निजी कुओं के मालिकों से समझौता कर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
यदि हालात ज्यादा बिगड़ते हैं, तो टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराने की भी तैयारी है।

तकनीकी समस्याओं के समाधान के निर्देश

पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जल आपूर्ति से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए। पंपसेट खराब होने या पाइपलाइन में दिक्कत आने पर बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निजी बोरवेल की पहचान जारी

अप्रेल और मई में संभावित संकट को देखते हुए प्रशासन निजी बोरवेल की पहचान कर रहा है, ताकि जरूरत पडऩे पर तुरंत पानी की व्यवस्था की जा सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *