हुब्बल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते विश्व बहुजन ध्वज और संविधान रक्षा सेना ट्रस्ट की राज्य इकाई के अध्यक्ष परमेशप्पा हलगेरी।
हुब्बल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते विश्व बहुजन ध्वज और संविधान रक्षा सेना ट्रस्ट की राज्य इकाई के अध्यक्ष परमेशप्पा हलगेरी।

परमेशप्पा हलगेरी ने की मांग
हुब्बल्ली.
विश्व बहुजन ध्वज और संविधान रक्षा सेना ट्रस्ट की राज्य इकाई के अध्यक्ष परमेशप्पा हलगेरी ने बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी से अनुसूचित समुदाय को मुख्यमंत्री और एक मुस्लिम को उपमुख्यमंत्री बनाना की मांग की है।
शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में हलगेरी ने कहा कि नई सरकार को सभी विभागों में खाली पदों को भरना चाहिए। जातिवार जनगणना कर जनसंख्या के आधार पर सुविधाएं देनी चाहिए। निजीकरण को रोकना चाहिए और सरकार के अधीन में ही प्रशासन चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार को मंदिरों और मठों को अनुदान देना बंद करना चाहिए। सभी के लिए समान हिस्सा, समान अधिकार और दल-बदल निषेध कानून को तत्काल लागू करना चाहिए। शिक्षा के व्यावसायीकरण को नियंत्रित करना चाहिए।
संवाददाता सम्मेलन में ट्रस्ट के सदानंद तेरदाल, शिवानंद जीजी, विजयकुमार हिरेमठ, डॉ. एम. दीक्षित आदि उपस्थित थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *