भर्ती परीक्षा विवाद पर प्रशासन की सफाई
जिलाधिकारी बोले- प्रश्नपत्र और ओएमआर क्रमांक अलग होना सामान्य
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भेजी जाएगी रिपोर्ट
विजयपुर। जिले के तिकोटा स्थित शारदांबा शिक्षण संस्थान परीक्षा केंद्र पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान हुए विवाद पर जिलाधिकारी आनंद के. ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट समय पर केंद्र पहुंचाए गए तथा अभ्यर्थियों की उपस्थिति में नियमानुसार खोले गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के क्रमांक समान होना परीक्षा नियमों का हिस्सा नहीं है। अभ्यर्थियों को केवल प्रश्नपत्र का वर्जन कोड ओएमआर शीट में अंकित करना होता है। कुछ अभ्यर्थी भ्रमवश परीक्षा बीच में छोडक़र बाहर निकल गए और विरोध प्रदर्शन किया। नियमों के अनुसार केंद्र छोडऩे के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस केंद्र पर 115 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा दी। पूरी परीक्षा प्रक्रिया सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है और विस्तृत रिपोर्ट संबंधित परीक्षा मंडल को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

