उडुपी में पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाममल्पे सीवॉक।

पर्यावरण-अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश

जिलाधिकारी स्वरूप टीके. ने अधिकारियों और हितधारकों के साथ बैठक में दिए निर्देश

बुनियादी सुविधाओं और प्रचार पर विशेष जोर

मणिपाल (उडुपी). प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध उडुपी जिले में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी स्वरूप टीके. ने सभी संबंधित विभागों और पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों को पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन विकास के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में स्वरूप ने कहा कि उडुपी जिले में समुद्र तट, पश्चिमी घाट की हरियाली, वन क्षेत्र, झरने और धार्मिक स्थल जैसे अनेक आकर्षण मौजूद हैं, जिनके कारण हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में पर्यटन विकास को सुव्यवस्थित और टिकाऊ बनाने के लिए ठोस योजना जरूरी है।

बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा पहला फोकस

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यटन स्थलों के विकास से पहले वहां आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि हितधारकों की टीम 10 अप्रेल तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करे, जिसमें विकास की दिशा और आवश्यक योजनाएं शामिल हों।

पर्यटकों की बढ़ती संख्या, ठहराव बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके ठहरने की अवधि बढ़ाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि पर्यटकों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आवास, नए पर्यटन स्थलों और अन्य सुविधाओं की समुचित जानकारी मिले, तो वे अधिक समय तक यहां रुकना पसंद करेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

नई पर्यटन स्थलों की खोज और जानकारी का अभाव

बैठक में सामने आया कि जिले में आने वाले लगभग 90 प्रतिशत पर्यटकों को यहां के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी नहीं होती। इस पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन स्थलों की जानकारी सरल और सुलभ रूप में उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

उन्होंने जिले की संस्कृति, परंपरा, धार्मिक महत्व और खान-पान की विशेषताओं को भी पर्यटन प्रचार का हिस्सा बनाने पर बल दिया, ताकि उडुपी की पहचान और मजबूत हो सके।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार की योजना

बैठक में उडुपी के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों के जरिए प्रचार को बढ़ाने की जरूरत बताई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *