उडुपी. जिले के कुंदापुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार और ऑटो रिक्शा चालक दोनों घायल हो गए। यह हादसा कोटेश्वर के समीप कुंब्रिया रोड पर हुआ, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आमने-सामने की टक्कर
पुलिस के अनुसार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में बाइक सवार राजस्थान निवासी मुकेश और रिक्शा चालक राघवेंद्र मोगवीर घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कोटेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही कुंदापुर ट्रैफिक थाना के एसआई अनूप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
