डेस्क-बेंच मैदान में फेंके
प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू
हुब्बल्ली। धारवाड़ के किला क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित जयदेवी ताई बालिका विद्यालय परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा एक कमरे को ढहाने और शैक्षणिक सामग्री को बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उपनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने स्कूल परिसर में स्थित एक कमरे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कमरे में रखे डेस्क-बेंच और अन्य शैक्षणिक सामग्री को निकालकर खेल मैदान में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में नाराजगी फैल गई।
50 साल से भारतीय विद्या केंद्र के कब्जे में परिसर
प्रधानाध्यापक ने शिकायत में बताया कि स्कूल परिसर पिछले करीब 50 वर्षों से भारतीय विद्या केंद्र के कब्जे में है। बिना पूर्व सूचना या अनुमति के कमरे को गिराए जाने और स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर प्रबंधन ने आपत्ति जताई है।
शिकायत में पुलिस से घटनास्थल का निरीक्षण कर तोडफ़ोड़ के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
उपनगर थाना पुलिस के अनुसार, कमरे को ढहाए जाने और स्कूल की सामग्री बाहर फेंके जाने की शिकायत मिली है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

