पिता निरंजन हिरेमठ का खुलासा
एक ही जिम से जुड़ा नेटवर्क, पहले भी किया गया था प्रयास
हुब्बल्ली. नेहा हिरेमठ हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के पिता निरंजन हिरेमठ ने दावा किया है कि उनकी बेटी की हत्या के आरोपी का संबंध कथित आरोपी समीर मुल्ला से है और दोनों एक ही जिम से जुड़े हुए थे।
पिता का बड़ा आरोप
मीडिया को दिए बयान में निरंजन हिरेमठ ने कहा कि मेरी बेटी के हत्यारोपी और समीर मुल्ला के बीच संबंध है। दोनों एक ही जिम से जुड़े थे और उसी तरह की कार्यप्रणाली अपनाई गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि समीर मुल्ला के परिवार द्वारा संचालित जिम में ही आरोपी फयाज ट्रेनर के तौर पर काम करता था और उसी नेटवर्क के जरिए उनकी बेटी को निशाना बनाया गया।
हमें फंसाने की थी साजिश
निरंजन हिरेमठ ने कहा कि जब वे पार्षद थे, तब समीर मुल्ला के पिता उनके वार्ड में बार-बार बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता कराने का दबाव डालते थे। उन्हें कई बार इसके लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें संदेह था कि उन्हें किसी तरह फंसाने की योजना बनाई जा रही है।
क्या है समीर मुल्ला मामला?
समीर मुल्ला पर आरोप है कि वह युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके निजी फोटो और वीडियो हासिल करता था और बाद में ब्लैकमेल करता था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नेहा हिरेमठ हत्याकांड
18 अप्रेल 2024 को हुब्बल्ली के केएलई तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर में नेहा हिरेमठ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सहपाठी फयाज को आरोपी बनाया गया है।
सीआईडी ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है, जबकि आरोपी की जमानत याचिका धारवाड़ अदालत ने खारिज कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

