यात्री हितार्थ संघर्ष समिति की रेलवे महाप्रबंधक से अहम बैठक, समस्याओं के समाधान का भरोसा
हुब्बल्ली. यात्री हितार्थ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के महाप्रबंधक पी. अनंत से भेंट कर यात्रियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। करीब एक घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के संचालक सुभाष सिंह जमादार और उत्तम ओ. साठिया ने बिंदुवार सभी समस्याएं महाप्रबंधक के समक्ष रखीं।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक ने तत्परता दिखाते हुए बीच में ही संबंधित रेलवे अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और विशेष रूप से राजस्थानी समाज से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस बैठक में समिति के कई प्रमुख सदस्य दुधाराम पटेल, पर्वत सिंह खींची, सतीश माली, अमृत जैन, बाबूलाल सिरवी, बाबूलाल जैन, महेंद्र पालगोता, धर्मेंद्र माली, त्रिवेंद्रम खत्री, ईश्वर शर्मा और अभिषेक मेहता शामिल थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

