केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा
हुब्बल्ली.
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान कोई घोटाला नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को जांच कराने दीजिए। हमें कोई आपत्ति नहीं है।शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं चुनाव से पहले घोषित गारंटी योजनाओं को पहली मंत्रिमंडल की बैठक में लागू करने की बात कही है। अब उन्होंने केवल सैद्धांतिक मंजूरी मात्र दी है। उन्हें अपने वादों को पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। झूठ बोलने में कांग्रेस पार्टी माहीर और मशहूर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने कहा है कि राज्य को केंद्र से कम अनुदान मिल रहा है। पूर्व में 700-800 करोड़ रुपए डिवॉल्यूशन फंड (विकेन्द्रीकरण कोष) आता था। 2019-20 में 7578 करोड़ रुपए और 2021-22 में 7862 करोड़ रुपए आया है। प्रतिवर्ष डिवॉल्यूशन फंड में ज्यादा पैसा आ रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *