गर्मी का असर: सड़क किनारे सूखने लगे पौधेविद्यनगर के शिरूर पार्क रोड के डिवाइडर पर लगे पौधे पानी के बिना सूखते हुए।

पानी की कमी और बढ़ते तापमान से हरियाली पर संकट

नागरिकों ने नगर निगम पर उठाए सवाल

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों में बढ़ती गर्मी अब हरियाली पर भारी पडऩे लगी है। शहर में इन दिनों अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते सडक़ किनारे और डिवाइडर पर लगे पौधे पानी के अभाव में सूख रहे हैं।

विकास कार्य और ट्रैफिक भी बने कारण

विशेष रूप से विद्यनगर के शिरूर पार्क रोड से तोलनकेरे सर्कल तक और गोकुल रोड से एयरपोर्ट मार्ग तक डिवाइडर पर लगे पौधों की स्थिति चिंताजनक हो गई है। लगातार विकास कार्य और भारी वाहनों की आवाजाही से भी तापमान में वृद्धि हो रही है, जिससे पौधों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।

नागरिकों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गर्मियों में टैंकर के माध्यम से पौधों को नियमित पानी देना नगर निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में लापरवाही बरती जा रही है।
शिरूर पार्क के निवासी और चिकित्सक डॉ. विवेक का आरोप है कि डिवाइडर पर लगाए गए कणगिले सहित अन्य पौधे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि वायु प्रदूषण को भी कम करते हैं। लेकिन इनके संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

नियमित सिंचाई की मांग

स्थानीय दुकानदार कृष्णमूर्ति का कहना है कि हाल की बारिश से जमीन में थोड़ी नमी जरूर है, लेकिन तेज धूप में यह पर्याप्त नहीं है। यदि सप्ताह में कम से कम तीन बार पानी दिया जाए, तो पौधों को बचाया जा सकता है।

सीएसआर के तहत प्रयास जारी

गोकुल रोड से एयरपोर्ट तक कुछ हिस्सों में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत इनॉर्बिट मॉल द्वारा पौधों को पानी दिया जा रहा है। मॉल के प्रतिनिधि गिरीश कुमार ने बताया कि अक्टूबर से यह कार्य लगातार किया जा रहा है और पौधों के संरक्षण का प्रयास जारी है।

नगर निगम ने बताई मजबूरी

नगर निगम जोन-5 के उद्यान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, शिरूर पार्क रोड से तोलनकेरे सर्कल तक सप्ताह में तीन दिन टैंकर से पानी दिया जाता है। हालांकि, कभी-कभी चालक की अनुपस्थिति और स्थायी कर्मचारियों की कमी के कारण देरी हो जाती है। फिर भी हम पौधों को सूखने से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

अब फिर से शुरू किया

शहर में हालही में हुई बारिश से नमी थी। इसके चलते कुछ दिनों से पौधों को पानी की आपूर्ति नहीं की गई थी। अब फिर से शुरू किया है।
फिरोज, अभियंती, बागवानी विभाग, हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *