मणिपाल में भडक़ा जनाक्रोश
सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतों पर लोगों ने जताई नाराजगी
पुलिस कार्रवाई की मांग तेज
उडुपी. मणिपाल में देर रात सडक़ पर एक युवक-युवती के कथित रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शिक्षा नगरी के तौर पर पहचान रखने वाले इस क्षेत्र में इस घटना ने शालीनता और सार्वजनिक आचरण को लेकर बहस छेड़ दी है।
सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय व्यवहार
बताया जा रहा है कि व्यस्त सडक़ पर ही युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में दिखे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार सार्वजनिक मर्यादा और सामाजिक शिष्टाचार के खिलाफ है।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई बहस
घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर फैल गया है। इसे लेकर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे “व्यक्तिगत स्वतंत्रता” का मामला बता रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।
संस्कृति और युवा व्यवहार पर सवाल
मणिपाल देशभर से आने वाले छात्रों का प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है। बहुसांस्कृतिक माहौल और आधुनिक जीवनशैली के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का मानना है कि विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं खासतौर पर नए साल और वैलेंटाइन डे जैसे मौकों पर बढ़ जाती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस प्रतिक्रिया का इंतजार
इस मामले में अभी तक स्थानीय पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

