धूप में खेलने से बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
डॉक्टरों ने की सतर्कता की अपील
विजयपुर. जिले के इंगलगी गांव में भीषण गर्मी ने एक मासूम की जान ले ली। गर्मी की छुट्टियों के दौरान धूप में खेल रहे 8वीं कक्षा के छात्र की तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई।
खेलते समय बिगड़ी हालत
मृतक की पहचान श्रीशैल बसवंतप्पा बिरादार (15) के तौर पर की गई है। वह इंगलगी-टक्कलकी प्राथमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, छुट्टियों के दौरान वह तेज धूप में खेल रहा था, जिससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
इलाज के दौरान मौत
परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार और गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।
खेलकूद में था प्रतिभाशाली
श्रीशैल खेलों में काफी सक्रिय था। वह खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ी था और होबली व तालुक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका था।
डॉक्टरों की चेतावनी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. परशुराम वड्डर ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को तेज धूप में खेलने से बचाना चाहिए और उन्हें अधिक से अधिक घर के अंदर गतिविधियों में व्यस्त रखना चाहिए।
बचाव के लिए जरूरी सावधानियां
डॉ. वड्डर के अनुसार, बच्चों को बार-बार पानी पिलाना चाहिए और म_ा, शरबत तथा अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कराना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो और हीट स्ट्रोक से बचाव हो सके।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

