एक गंभीर घायल—ड्राइवर फरार
गदग. जिले में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में सुबह वॉकिंग पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान अशोक सरवी (52) और शिवानंद हुलकोटी (50) के तौर पर की गई है। दोनों सडक़ किनारे टहल रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
एक शिक्षक की हालत गंभीर
घटना में घायल हुए एम.एस. चाकलब्बी को तुरंत के.एच. पाटिल चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर फरार, जांच जारी
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।
इलाके में शोक का माहौल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने लोगों से सडक़ पर सतर्कता बरतने और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
