जेवर्गी में भीषण गर्मी का कहरजेवर्गी में बसवेश्वर सर्कल के पास नारियल पानी पीते लोग।

लोग ठंडे पेय और मटकों का सहारा लेने को मजबूर

तापमान में लगातार वृद्धि से जनजीवन प्रभावित

स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा असर

जेवर्गी (कलबुर्गी). जेवर्गी तालुक में बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और लू के कारण लोग और पशु दोनों ही बेहाल नजर आ रहे हैं। पिछले एक महीने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल रहा है।

सुबह 9 बजे से ही झुलसाने वाली गर्मी
सुबह 9 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। सडक़ें तवे की तरह तप रही हैं, जिससे पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक खासे परेशान हैं। जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं।

शीतल पेय की बढ़ी मांग
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नारियल पानी, नींबू शरबत और फलों के जूस का सहारा ले रहे हैं। तरबूज की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल आया है। जगह-जगह ट्रैक्टरों और ठेलों पर तरबूज बेचते किसान नजर आ रहे हैं।

व्यापारी शरणप्पा के अनुसार, पानी की मात्रा अधिक होने के कारण तरबूज की मांग काफी बढ़ गई है और बिक्री भी अच्छी हो रही है।

मटकों की बिक्री में तेजी
गर्मी के चलते मिट्टी के मटकों की मांग भी बढ़ गई है। 200 से 450 रुपए तक कीमत वाले मटके बाजार में खूब बिक रहे हैं।

ग्राहक सिद्दू नायक बिराल ने बताया कि फ्रिज का पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती, जबकि मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

एसी और कूलर की मांग में उछाल
लोग गर्मी से बचने के लिए एसी और कूलर खरीदने के लिए भी आगे आ रहे हैं। हालांकि, इस साल कूलर की कीमतें पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई हैं, फिर भी लोग राहत पाने के लिए इन्हें खरीद रहे हैं।

संतोष मल्लाबाद ने कहा कि महंगाई के बावजूद गर्मी से बचने के लिए कूलर खरीदना मजबूरी बन गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *