एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ी
40-43 डिग्री सेल्सियस तापमान से बेहाल लोग
बिजली कटौती बनी बड़ी परेशानी
रायचूर. जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने से घर के अंदर और बाहर दोनों जगह गर्मी का प्रकोप महसूस हो रहा है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए पंखे, एयर कूलर और एसी की ओर रुख कर रहे हैं।
बाजार में बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री
स्थानीय इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में इन दिनों सीलिंग फैन, टेबल फैन, एयर कूलर और एसी की खरीदारी में तेजी आई है। दुकानदारों के अनुसार, छोटे से लेकर बड़े आकार तक के फैन और 17 से 65 लीटर क्षमता वाले कूलर बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
गर्म हवा से राहत नहीं
लोगों का कहना है कि बाहर निकलते ही गर्म हवा चेहरे पर लगती है, जबकि घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। पंखा चलाने के बावजूद संतोषजनक ठंडक नहीं मिल रही है।
सिद्धांत सागर ने बताया कि दिन-रात पंखे, कूलर और एसी चलाने पड़ते हैं। अगर बिजली चली जाए तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।
पुराने उपकरणों की मरम्मत भी बढ़ी
दुकानदार रमाकांत के अनुसार, कई लोग नए उपकरण खरीदने के साथ-साथ पुराने पंखों और कूलरों की मरम्मत भी करवा रहे हैं, ताकि खर्च कम किया जा सके।
परंपरागत साधनों से आधुनिक तकनीक तक
ग्राहक देवराज ने कहा कि पहले हाथ से चलने वाले पंखे और बीसनियां इस्तेमाल होती थीं, लेकिन अब लोग पूरी तरह आधुनिक उपकरणों पर निर्भर हो गए हैं।
स्बास्थ्य पर भी असर
होटल मालिक सिद्धरामप्पा ने बताया कि थोड़ी देर धूप में खड़े रहने से चक्कर आने लगता है। सुबह से ही घर और दुकान में पंखा चलाना पड़ता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

