संसदीय समिति का मेंगलूरु-मडिकेरी दौरा

पर्यटन, परिवहन और संस्कृति पर मंथन

बंदरगाह, सडक़ और हवाई कनेक्टिविटी पर चर्चा

सुल्या (दक्षिण कन्नड़). संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति से संबंधित स्थायी समिति ने मेंगलूरु और मडिकेरी का अध्ययन दौरा किया। राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित इस दौरे में विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों और कर्नाटक सरकार के अधिकारियों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

समिति ने 2 मई को मेंगलूरु में बैठक कर नव मेंगलूरु बंदरगाह के विस्तार और आधुनिकीकरण, तटीय शिपिंग कनेक्टिविटी तथा पश्चिमी तट के अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंत्रालय के साथ बैठक में कोडव जनजातीय परंपरा, लोक संस्कृति और पश्चिमी घाट की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी चर्चा हुई।

इसके बाद समिति का दल सडक़ मार्ग से सुल्या होते हुए मडिकेरी पहुंचा। रास्ते में कैंपको फैक्ट्री पुत्तूर और काजू प्रसंस्करण इकाइयों का भी दौरा किया गया। इस समिति में राज्यसभा और लोकसभा के कुल 31 सदस्य शामिल थे।

मडिकेरी में अहम बैठक

4 मई को मडिकेरी में आयोजित बैठक में पश्चिमी घाट के पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास, भारतमाला परियोजना की प्रगति और सडक़ बुनियादी ढांचे पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा, ‘स्वदेश दर्शन 2.0’ योजना के तहत कोडगु को मॉडल पर्यटन स्थल बनाने, इको-टूरिज्म, होमस्टे अर्थव्यवस्था और पर्यटन प्रबंधन पर भी विचार किया गया।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ क्षेत्रीय हवाई संपर्क, उड़ान योजना के क्रियान्वयन और प्रस्तावित कोडगु एयरस्ट्रिप पर भी चर्चा हुई।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *