हुब्बल्ली-धारवाड़ में बढ़ती गर्मी से निपटने की तैयारीहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली।

नगर निगम बनाएगा ‘हीट रेजिलिएंस प्लान’

कूल रूफ और जागरूकता अभियान पर जोर

हुब्बल्ली. लगातार बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के प्रभाव को देखते हुए हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने ‘उष्ण प्रतिरोधक क्षमता योजना’ लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत शहर को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए एक दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

शहर में बढ़ती गर्मी के पीछे जलवायु परिवर्तन, तेजी से हो रहा शहरीकरण, बड़े निर्माण कार्य और हरित क्षेत्रों में कमी को प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसका सीधा असर खासकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, बुखार, चक्कर, उल्टी और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

नगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली के अनुसार, इस योजना के तहत कई स्तरों पर काम किया जाएगा। इसमें जनजागरूकता अभियान चलाना, गरीब वर्ग के लिए विशेष सुरक्षा उपाय, ‘कूल रूफ’ तकनीक को बढ़ावा देना और हीट हेल्थ गाइडलाइन के बारे में जानकारी देना शामिल है। इसके अलावा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सी 40 शहर, सीडीसी इंडिया और सेल्को फाउंडेशन के सहयोग से इस योजना को लागू किया जाएगा। शहर के कुछ ‘हॉटस्पॉट’ इलाकों की पहचान कर वहां तत्काल राहत उपाय किए जाएंगे।

योजना के अंतर्गत सरकारी भवनों पर व्हाइट रूफ कोटिंग लागू करने, नए निर्माण में तापरोधी सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने और टीन शेड में रहने वाले लोगों के लिए गर्मी के दौरान सामुदायिक भवनों में आश्रय उपलब्ध कराने जैसे कदम भी शामिल किए जाएंगे।

नगर निगम का मानना है कि इन उपायों से शहर में गर्मी के प्रभाव को कम करने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *