महावीर इंटरनेशनल हुब्बल्ली शाखा ने किया अभिनंदन
तपस्या को बताया प्रेरणादायी साधना
हुब्बल्ली. महावीर इंटरनेशनल की ओर से वर्षीतप पूर्ण करने वाले तपस्वी मगराज भलगट एवं उनकी पत्नी का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने शाल एवं माला पहनाकर तपस्वी दंपति की तपस्या की अनुमोदना की और उनके आध्यात्मिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तपस्या करना सामान्य बात नहीं है। दृढ़ मनोबल, अटूट विश्वास और संकल्प शक्ति रखने वाले व्यक्ति ही ऐसी कठिन साधना को पूर्ण कर पाते हैं। तपस्वी दंपति ने वर्षीतप कर समाज के सामने प्रेरणा का आदर्श प्रस्तुत किया है।
वक्ताओं ने कहा कि मगराज एवं उनकी पत्नी की जितनी अनुमोदना की जाए, वह कम है। उनके त्याग, संयम और आध्यात्मिक साधना से समाज को नई दिशा मिलती है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रमेश ओस्तवाल, मंत्री केसरीचंद गोलछा, पूर्व अध्यक्ष महावीर पालरेचा, प्रकाश बाफना, सुरेश मेहता, निदेशक विजय राज गुलेच्छा, गौतम बागरेचा तथा अनिल सुराणा उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

