पंच गारंटी योजनाएं गरीबों के लिए बनीं आशा की किरण : विठ्ठल कटकदोंडनागठाण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विठ्ठल दोंडिबा कटकदोंड ने दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित की तिपहिया वाहन।

32 दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित की तिपहिया वाहन की चाबियां

विजयपुर. नागठाण विधानसभा क्षेत्र के विधायक विठ्ठल दोंडिबा कटकदोंड ने कहा कि राज्य सरकार की पांच गारंटी योजनाएं सीधे आम जनता तक पहुंच रही हैं और गरीब, कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों के जीवन में आशा की नई किरण बनकर उभरी हैं।

वे जिला प्रशासन, जिला पंचायत तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 32 दिव्यांग लाभार्थियों को ईंधन चालित तिपहिया वाहनों की चाबियां वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। शुद्ध और निष्कलंक भावना से लागू की गई योजनाएं निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देती हैं और यही कारण है कि राज्य के हजारों गरीब परिवारों के लिए ये योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं।

विठ्ठल कटकदोंड ने कहा कि संविधान सभी वर्गों के उत्थान के लिए विशेष अवसर प्रदान करता है। दिव्यांगजनों के लिए भी अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तिपहिया वाहन योजना से दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी और वे अपने दैनिक कार्य बिना किसी पर निर्भर हुए कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। विधायक निधि के अंतर्गत नियमों के अनुसार आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

गारंटी योजना समिति के अध्यक्ष रविदास जाधव ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को मासिक पेंशन, बस पास, नि:शुल्क शिक्षा तथा उच्च शिक्षा के लिए भी कई सुविधाएं दे रही है। उन्होंने लाभार्थियों से इन योजनाओं का सदुपयोग कर जीवन में आगे बढऩे का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी गुरुनाथ दड्डे, गारंटी योजना समिति के अध्यक्ष राजशेखर अवजी, नगर निगम पार्षद शफीक मनगूली, विजयपुर शहरी विकास प्राधिकरण सदस्य सलीम पीरजादे, संतोष पाटील, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी जगदीश तथा खेल अधिकारी राजशेखर धैवाडी सहित कई अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *