अप्रेल की राशि भी 10 दिनों में खातों में होगी जमा
मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने दिया आश्वासन
बेलगावी. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने कहा है कि गृहलक्ष्मी योजना के मार्च महीने की राशि अगले 4-5 दिनों में महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी, जबकि अप्रेल माह की राशि भी 8-10 दिनों के भीतर लाभार्थियों तक पहुंच जाएगी।
वे तालुक के बकनूर गांव में आयोजित महालक्ष्मी देवी जात्रा (मेला) महोत्सव में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने का जुनून है और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता रही है। वर्ष 2013 में चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने क्षेत्र में लगातार काम करना जारी रखा। उन्हें दूसरों की तरह केवल दिखावा या नाटक करना नहीं आता, उन्हें सिर्फ काम करना आता है।
मंत्री ने बिना नाम लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग केवल हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते रहे, लेकिन विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे केवल बातें नहीं करतीं, बल्कि काम करके दिखाने में विश्वास रखती हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

