फर्जी दस्तावेज बनाकर साइट बिक्री का खेलकलाविदर कॉलोनी।

हुब्बल्ली-धारवाड़ नगर निगम की जमीनों के अवैध सौदे का आरोप

नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर मिलीभगत के आरोप

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम एक ओर राजस्व संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की जमीनों की अवैध बिक्री के गंभीर आरोप सामने आए हैं। कलाविदर (कलाकार) कॉलोनी और आनंद नगर क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर नगर निगम के भूखंडों की अवैध खरीद-फरोख्त किए जाने का मामला चर्चा में है।

आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में कुछ नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं, जबकि प्रशासन शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहा।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1980 में आनंद नगर क्षेत्र में कलाकारों तथा पिछड़े वर्गों के लोगों के लिए नगर निगम की ओर से लगभग साढ़े तीन हजार भूखंड आवंटित किए गए थे। लाभार्थियों को स्वामित्व पत्र (पट्टा) देते समय यह शर्त रखी गई थी कि 20 वर्षों तक भूखंडों की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके बाद यदि बिक्री करनी हो तो वर्तमान बाजार मूल्य का 25 से 50 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को जमा करना होगा तथा निगम से बिक्री अनुमति पत्र लेना अनिवार्य होगा।

हालांकि, अब आरोप है कि कई लोग इन नियमों का पालन किए बिना ही भूखंड बेच रहे हैं। नगर निगम पार्षद आरिफ भद्रापुर ने आरोप लगाया कि फर्जी बिक्री अनुमति पत्र और अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर तैयार कर बड़े पैमाने पर अवैध सौदे किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कलाविदर कॉलोनी और आनंद नगर में नगर निगम के भूखंडों की अवैध बिक्री का बड़ा रैकेट चल रहा है, लेकिन सभी जानकारी होने के बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त समेत संबंधित अधिकारियों पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया।

आरिफ भद्रापुर ने दावा किया कि इस पूरे मामले में कुछ जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी और भूमि माफिया शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम लगातार आर्थिक संकट की बात कर रहा है, जबकि यदि जमीन बिक्री नियमों को सख्ती से लागू किया जाए तो निगम को भारी राजस्व प्राप्त हो सकता है।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि अवैध बिक्री पर तत्काल रोक लगानी चाहिए, नियमों के अनुसार ही बिक्री अनुमति देनी चाहिए तथा फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *