बल्लारी रेलवे विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जीएम और सांसदबल्लारी रेलवे स्टेशन।

रेलवे ओवरब्रिज, स्टेशन उन्नयन और नई रेल लाइन परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग

बल्लारी. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) महाप्रबंधक पी. अनंत तथा सांसद ई. तुकाराम ने शुक्रवार को बल्लारी में चल रहे रेलवे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन उन्नयन तथा अन्य आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सांसद ई. तुकाराम ने बल्लारी-सिरुगुप्पा-सिंधनूर-लिंगसुगूर नई रेल लाइन परियोजना को शीघ्र मंजूरी देकर कार्य शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बल्लारी मार्ग से बेंगलूरु के लिए सुबह आने-जाने वाली इंटरसिटी सुपरफास्ट अथवा वंदे भारत ट्रेन शुरू करनी चाहिए, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

सांसद ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत बल्लारी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए वर्ष 2023 में 17 करोड़ रुपए मंजूर किए गए थे, लेकिन पिछले तीन वर्षों से कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना को तेजी से पूरा करने के निर्देश देने की मांग की।

इसके अलावा, बल्लारी के रेडियो पार्क रेलवे ओवरब्रिज को दोनों ओर से संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने का कार्य भी शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *