स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन
7 लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार
बल्लारी. बेल्लारी साइकिलिस्ट्स और रनर्स फाउंडेशन की ओर से आगामी 2 अगस्त को बल्लारी में 5वीं “स्टील सिटी रन” का आयोजन किया जाएगा।
शहर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. तिप्पारेड्डी एम. ने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों में दौड़ के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस आयोजन को किया जा रहा है। इस वर्ष 3 किलोमीटर की “मज्जा रन” (फन रन) के साथ 16, 10, 5 और 3 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में 18, 15 और 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग स्पर्धाएं होंगी। विजेताओं को 7 लाख रुपए से अधिक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.steelcityrun.com पर आवेदन कर सकते हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

