विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत, शिक्षा और अनुशासन में उत्कृष्टता का दिया संदेश
हुब्बल्ली. एसजेआरवीपी मंडल द्वारा संचालित शांतिनिकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल (सीबीएसई), घंटीकेरी में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सोमवार को उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष भवरलाल सी. जैन, उपाध्यक्ष महेंद्र पालगोता, निदेशक महावीर जैन, प्राचार्या एम. विजयलक्ष्मी, प्रशासक बसवराज शेट्टर सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, सीबीएसई पाठ्यक्रम और विभिन्न शिक्षण अवसरों का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल, सुखद और उपलब्धियों से परिपूर्ण शैक्षणिक वर्ष के लिए शुभेच्छाएं दीं। नए सत्र के शुभारंभ से विद्यार्थियों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

