दपरे ने बनाया नया कीर्तिमान, मई में माल लदान और राजस्व में शानदार बढ़ोतरीमालवाहक गाडी में लौह आयस्क की ढुलाई करते हुए।

44 लाख टन माल लदान के साथ मई का सर्वकालिक रिकॉर्ड टूटा, यात्री आय 21 प्रतिशत से अधिक बढ़ी

हुब्बल्ली। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने मई 2026 में माल लदान और राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। रेलवे ने मई माह में 44 लाख टन माल लदान दर्ज किया, जो मई महीने का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले मई 2008 में 42.5 लाख टन माल लदान का रिकॉर्ड बना था।

मई 2025 के 42.2 लाख टन की तुलना में इस वर्ष माल लदान में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 2,275 वैगनों में माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 2,193 वैगनों की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है।

वस्तुवार माल परिवहन में 17.66 लाख टन लौह अयस्क, 9.21 लाख टन इस्पात तथा 1.08 लाख टन आरएमएसपी का परिवहन किया गया। कोयला लदान 9.3 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.3 प्रतिशत अधिक है। कंटेनर यातायात में भी 16.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अन्य वस्तुओं के लदान में 56.3 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

दपरे की मई 2026 की कुल सकल आय 770.71 करोड़ रुपए रही। यात्री आय 302.34 करोड़ रुपए तक पहुंची, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21.37 प्रतिशत अधिक है। माह के दौरान 1 करोड़ 63 लाख 60 हजार यात्रियों ने रेलवे सेवाओं का उपयोग किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.72 प्रतिशत अधिक है तथा निर्धारित लक्ष्य से 8.09 प्रतिशत ज्यादा है।

माल परिवहन से 425.67 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई। इसके अलावा पार्सल सेवाओं से 13.82 करोड़ रुपए, टिकट जांच से 5.53 करोड़ रुपए तथा अन्य वाणिज्यिक मदों से भी उल्लेखनीय राजस्व अर्जित हुआ।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई तक दक्षिण पश्चिम रेलवे की कुल सकल आय 1,481.46 करोड़ रुपए रही। रेलवे प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय परिचालन दक्षता, ग्राहक सेवाओं में सुधार तथा माल लदान अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण को दिया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *