निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर रोक लगाने की मांगनिजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

जिला शुल्क समीक्षा समिति गठित करने का आग्रह

आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ पर जताई चिंता

विजयपुर. आम आदमी पार्टी (आप) की विजयपुर जिला इकाई ने निजी स्कूलों द्वारा चालू शैक्षणिक वर्ष में फीस में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि किए जाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष भोगेश सोलापुर के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भोगेश सोलापुर ने कहा कि महंगाई से पहले ही जूझ रहे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों पर निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार निजी गैर-अनुदानित विद्यालय अधिकतम पांच प्रतिशत तक ही शुल्क वृद्धि कर सकते हैं, लेकिन कई स्कूल निर्धारित सीमा से कहीं अधिक फीस वसूल रहे हैं।

सुविधाओं में सुधार के बिना बढ़ाई जा रही फीस

उन्होंने कहा कि अधिकांश विद्यालयों ने शुल्क वृद्धि के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं, शिक्षकों की गुणवत्ता अथवा शिक्षा के स्तर में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं किया है। अत्यधिक शुल्क वृद्धि से शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ रही है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

जिला शुल्क समीक्षा समिति गठन की मांग

आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जिले के सभी निजी विद्यालयों में पांच प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए। अतिरिक्त शुल्क वसूलने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए अभिभावकों को राशि वापस करानी चाहिए। साथ ही जिला स्तर पर “जिला शुल्क समीक्षा समिति” का गठन कर विद्यालयों की शुल्क संरचना को सार्वजनिक करना चाहिए।

पार्टी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई तथा आवश्यकता पडऩे पर उनकी मान्यता रद्द करने जैसे कठोर कदम उठाने की भी मांग की है। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार कर अभिभावकों को सुलभ एवं बेहतर शिक्षा का विकल्प उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।

भोगेश सोलापुर ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन को त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजू शेटगार, युवा नेता प्रकाश सबरद तथा नगर संयुक्त सचिव ज्योतिभा होन्नकलसे उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *