घोणसगी गांव में दिखा दुर्लभ सन हेलो
विद्यार्थियों को समझाया वैज्ञानिक कारण
विजयपुर. जिले के तिकोटा तालुक स्थित घोणसगी गांव में शनिवार सुबह आसमान में दिखाई दिए एक दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुबह करीब 10.30 बजे सूर्य के चारों ओर स्वर्णिम आभा से युक्त एक गोलाकार चमकीला घेरा दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल बन गया।
विद्यार्थियों ने उत्साह से देखा अद्भुत नजारा
घोणसगी गांव के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अनोखे दृश्य को देखकर खुशी व्यक्त की। विद्यालय के शिक्षक परमेश्वर गद्याल ने विद्यार्थियों को इस प्राकृतिक घटना का अवलोकन कराया और इसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों की जानकारी दी।
सन हेलो कहलाती है यह घटना
शिक्षक ने बताया कि वायुमंडल की ऊपरी परत में मौजूद बर्फ के कणों और सूक्ष्म जलवाष्प के बीच से गुजरने वाली सूर्य की किरणें अपवर्तित (रिफ्रैक्शन) होकर इस प्रकार का वृत्ताकार प्रकाश मंडल बनाती हैं। इस प्राकृतिक घटना को वैज्ञानिक भाषा में सन हेलो (स्ह्वठ्ठ ॥ड्डद्यश) या सूर्य वलय कहा जाता है।
लोगों ने कैमरों में कैद किया दृश्य
आकाश में बने इस आकर्षक स्वर्णिम घेरे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आसमान की ओर रुख किया और कई लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। क्षेत्र में यह प्राकृतिक घटना चर्चा का विषय बनी रही।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/

