खाली प्लॉट बन रहे कूड़ाघरमुंडगोड कस्बे के होस ओणी क्षेत्र में स्थित खाली भूखंड में उगी झाडिय़ां और घास से जंगल जैसी स्थिति बन गई है।

झाडिय़ों से बढ़ा सांप-कीड़ों का खतरा

उत्तर कन्नड़ जिले के शहरों और कस्बों में बढ़ी समस्या

कई स्थानों पर नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई

कारवार. उत्तर कन्नड़ जिले में तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच बड़ी संख्या में खाली पड़े प्लॉट अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। रखरखाव के अभाव में इन भूखंडों में झाडिय़ां उग आई हैं और वे कूड़ा फेंकने के अड्डों तथा सांप-बिच्छुओं के ठिकाने बन गए हैं। बारिश के मौसम में आसपास रहने वाले लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

खाली प्लॉट बन रहे कूड़ाघर
कारवार के सोनार वाड़ा स्थित पी एंड टी कॉलोनी आवासीय गृहों पर और आसापास की जमीन पर उगी झाडिय़ां।

कारवार नगर परिषद के सर्वे के अनुसार शहर में 2,800 से अधिक खाली प्लॉट हैं। इनमें से अधिकांश जगहों पर झाडिय़ां उग आई हैं, जिससे सरीसृपों का खतरा बढ़ गया है। सुंकेरी, सोनारवाड़ा और केएचबी कॉलोनी जैसे क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

कई शहरों में एक जैसी स्थिति

सिरसी में 25 से अधिक खाली भूखंड कचरे और घनी झाडिय़ों से भर गए हैं। वहीं हल्याल नगर क्षेत्र में एक हजार से अधिक खाली प्लॉट हैं। नगर प्रशासन ने ऐसे भूखंड मालिकों को नोटिस जारी किए हैं और सफाई नहीं कराने वालों से 12 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया है।

मुंडगोड, यल्लापुर, भटकल, गोकर्ण और अंकोला में भी खाली भूखंडों और सरकारी परिसरों में कचरा फेंकने की शिकायतें बढ़ी हैं। कई जगह रात के समय असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा भी लगने लगा है।

 

खाली प्लॉट बन रहे कूड़ाघर
दांदेली के करका रोड स्थित नगर परिषद के स्वामित्व वाली खाली जमीन पर फैला कूड़ा-कचरा।

रियल एस्टेट मालिकों पर लापरवाही का आरोप

होन्नावर के प्रभातनगर सहित कई इलाकों में वर्षों से खाली पड़े भूखंड झाडिय़ों से भर गए हैं और जंगली सूअरों का आश्रय स्थल बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में जंगली जानवर घरों के आसपास घूमते दिखाई देते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कई भूखंड रियल एस्टेट कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों के स्वामित्व में हैं, लेकिन चेतावनी के बावजूद वे सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खाली प्लॉट बन रहे कूड़ाघर
हल्याल कस्बे के बीके हल्ली रोड से सटे खाली प्लॉट में उगी झाडिय़ों की सफाई करते हुए नगरपालिका कर्मी।

नगर निकायों की चेतावनी

दांडेली नगर परिषद ने साफ किया है कि यदि भूखंड मालिक सफाई नहीं करेंगे तो नगर परिषद स्वयं सफाई कराएगी और उसका खर्च संपत्ति कर में जोडक़र वसूलेगी। वहीं कारवार नगर प्रशासन सार्वजनिक खाली स्थलों पर सजावटी पौधे और बैठने की व्यवस्था विकसित करने की योजना बना रहा है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर निकायों से नियमित निगरानी और भूखंड मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहरों को कूड़ाघर बनने से रोका जा सके।

आंकड़ों में समस्या

कारवार में खाली प्लॉट – 2,800 से अधिक
सिरसी में प्रभावित भूखंड – 25 से अधिक
हल्याल में खाली भूखंड – 1,000 से अधिक
वसूला गया जुर्माना – 12,000 रुपए से अधिक
प्रमुख समस्या – कचरा, झाडिय़ां, सरीसृप और असामाजिक गतिविधियां
प्रस्तावित उपाय – नोटिस, जुर्माना और सफाई खर्च की वसूली

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *