युवक के मकान में तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई
बेलगावी. विवाहिता के घर से चले जाने के मामले में युवक के घर पर हमला कर तोडफ़ोड़ करने के प्रकरण में मारिहाल पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागराज नायक, रवि बीजगट्टी और ईश्वर मुच्छंडी के तौर पर की गई है।
तोडफ़ोड़ के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, बेलगावी तालुक के भरम्यानट्टी गांव की विवाहित महिला नागव्वा के यल्लप्पा नायक के साथ चले जाने की आशंका को लेकर कुछ लोगों ने यल्लप्पा के घर पर हमला कर जमकर तोडफ़ोड़ की थी। इस घटना के बाद यल्लप्पा के पिता ने कई लोगों के खिलाफ मारिहाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी नागव्वा और उसके पति बसप्पा के रिश्तेदार हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
