कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
विजयपुर. कृष्णा नदी पर बने पुल से एक टिप्पर के नदी में गिर जाने से चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसा विजयपुर जिले के कोर्ति-कोल्हार क्षेत्र में हुआ।
कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, टिप्पर कोल्हार से गिट्टी लेकर गद्दनकेरी क्रॉस की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुल पर सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर सीधे पुल से नीचे कृष्णा नदी में जा गिरा।
हादसे में बागलकोट जिले के बेन्नूर गांव निवासी चालक संतोष कोटी टिप्पर के केबिन में फंस गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। वहीं क्लीनर खिडक़ी के रास्ते बाहर निकलने में सफल रहा। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद मछुआरों ने तत्काल उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के संबंध में बीलगी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

