पर्यटकों के लिए मीट योर कर्नाटक गाइड पोर्टल लॉन्चमीट योर कर्नाटक गाइड पोर्टल।

अब ऑनलाइन मिलेंगे अधिकृत गाइड, बिचौलियों पर लगेगी रोक

डिजिटल पहल से पर्यटन को बढ़ावा

विजयनगर. कर्नाटक पर्यटन विभाग ने राज्य की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विरासत को पर्यटकों तक सहज रूप से पहुंचाने के लिए मीट योर कर्नाटक गाइड नामक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू किया है। एक राज्य, अनेक दुनिया की थीम पर विकसित इस पोर्टल के माध्यम से पर्यटक अब विभिन्न पर्यटन स्थलों के अधिकृत गाइडों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सीधे उनसे संपर्क कर सकेंगे।

15 जिलों के गाइडों की जानकारी

पोर्टल पर मैसूर, विजयनगर-बल्लारी, विजयपुर, कोलार, शिवमोग्गा, हासन, बागलकोट, चामराजनगर, दावणगेरे, कोप्पल, कलबुर्गी, चित्रदुर्ग, मंड्या, उडुपी और बेंगलूरु शहर सहित 15 जिलों के पंजीकृत पर्यटन गाइडों का विवरण उपलब्ध कराया गया है। इसमें गाइड का नाम, फोटो, लाइसेंस की वैधता, अनुभव, संपर्क नंबर तथा वे किन-किन भाषाओं में सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, जैसी जानकारी भी रहेगी। विभाग के अनुसार पोर्टल का अंतिम तकनीकी कार्य जारी है और इसे अगले एक महीने में पूर्ण रूप से उपयोग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म

पर्यटन स्थलों पर गाइड के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतों को देखते हुए यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पर्यटक विभाग के पोर्टल से सीधे अधिकृत गाइड से संपर्क कर सकेंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होने और पारदर्शिता बढऩे की उम्मीद है।

धरोहर को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी

इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पर्यटकों को प्रमाणित गाइड आसानी से उपलब्ध होंगे और कर्नाटक की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
विरूपाक्षी वी. हम्पी, महासचिव, राज्य पर्यटन गाइड संघ

बीच भरोसे का सेतु बनेगा

यह पोर्टल पर्यटकों और अधिकृत गाइडों के बीच भरोसे का सेतु बनेगा। जल्द ही विभाग एक समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेगा।
डॉ. वी. रामप्रसाद मनोहर, आयुक्त, पर्यटन विभाग

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *