किम्स में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपणकिम्स।

सरकारी अस्पताल में इतिहास

कर्नाटक के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहली उपलब्धि

बीपीएल महिला का हुआ मुफ्त ऑपरेशन

निजी अस्पतालों में इसी इलाज पर तीन लाख रुपए तक खर्च

हुब्बल्ली. उत्तर कर्नाटक की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (किम्स) ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इतिहास में पहली बार किम्स में अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से सफल घुटना प्रत्यारोपण (नी जॉइंट रिप्लेसमेंट) सर्जरी की गई है। इसके साथ ही किम्स रोबोटिक तकनीक से यह ऑपरेशन करने वाला कर्नाटक का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है।

55 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

घुटने के असहनीय दर्द और चौथे चरण के उन्नत गठिया (एडवांस्ड आर्थराइटिस) से पीडि़त 55 वर्षीय महिला का ऑपरेशन किम्स के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एफ. कम्मार के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया। पहले इस तरह की सर्जरी पूरी तरह मैन्युअल तरीके से की जाती थी, लेकिन अब रोबोटिक तकनीक से इसे अधिक सटीक और सुरक्षित बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि ऑपरेशन के महज एक दिन बाद ही मरीज सामान्य रूप से चलने-फिरने लगी।

2.79 करोड़ रुपए की अत्याधुनिक मशीन

गरीब मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किम्स ने करीब 2.79 करोड़ रुपए की लागत से रोबोटिक सर्जरी मशीन खरीदी है। इसके लिए विशेष हाईटेक ऑपरेशन थिएटर भी तैयार किया गया है। इस तकनीक से सर्जरी के दौरान मानवीय त्रुटियों की संभावना बेहद कम हो जाती है, ऑपरेशन अधिक सटीक होता है, मरीज को कम दर्द होता है और वह तेजी से स्वस्थ होता है।

गरीब मरीजों के लिए बड़ी राहत

निजी अस्पतालों में इसी प्रकार की रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी पर कम से कम तीन लाख रुपए का खर्च आता है। हालांकि, बीपीएल कार्डधारक होने के कारण महिला का पूरा उपचार सरकारी योजना के तहत किम्स में नि:शुल्क किया गया।

किम्स के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एफ. कम्मार का कहना है कि यह तकनीक उत्तर कर्नाटक के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। यदि राज्य सरकार संस्थान को और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए, तो क्षेत्र के हजारों मरीजों को उच्चस्तरीय और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *