एडमिशन दिलाने के नाम पर 16.45 लाख की साइबर ठगीएडमिशन दिलाने के नाम पर 16.45 लाख की साइबर ठगी

इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक करना छात्रा को पड़ा महंगा

प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

हुब्बल्ली. साइबर ठग अब नौकरी या निवेश के नाम पर ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हुब्बल्ली में सामने आया है, जहां एक छात्रा से नामी बिजनेस स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर 16.45 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।

इंस्टाग्राम विज्ञापन पर किया था भरोसा

विद्यानगर निवासी छात्रा स्फूर्ति ने इंस्टाग्राम पर ट्रस्टलाइन एजुकेशन नामक आईडी पर प्रकाशित एक लिंक देखा। विज्ञापन में दावा किया गया था कि हैदराबाद स्थित प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) में प्रवेश दिलाया जाएगा। विज्ञापन पर विश्वास कर छात्रा ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।

फर्जी प्रवेश प्रक्रिया दिखाकर वसूली रकम

आरोपियों ने छात्रा से शैक्षणिक दस्तावेज मंगवाए और दावा किया कि उसका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद सीट पक्की करने और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अलग-अलग चरणों में उससे 16 लाख 45 हजार रुपए अपने बैंक खातों में जमा करा लिए।

सच्चाई सामने आते ही उड़े होश

पूरी रकम जमा करने के बाद जब छात्रा ने प्रवेश की स्थिति जाननी चाही तो आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए। इसके बाद छात्रा ने सीधे संस्थान से संपर्क किया। वहां से बताया गया कि उसके नाम से न तो कोई आवेदन प्राप्त हुआ है और न ही कोई प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। तब छात्रा और उसके परिजनों को ठगी का एहसास हुआ।

सीईएन थाने में मामला दर्ज

पीडि़ता ने हुब्बल्ली के सीईएन (साइबर, आर्थिक एवं नारकोटिक्स) पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापनों या एजेंटों के झांसे में न आएं। प्रवेश शुल्क जमा करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट अथवा कार्यालय से सीधे जानकारी अवश्य प्राप्त करें। थोड़ी-सी सावधानी बड़ी आर्थिक ठगी से बचा सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *