टिन की छत उडऩे से 4,500 सीमेंट की बोरियां भीगकर खराब
रेल स्लीपर निर्माण के लिए रखा गया था विशेष सीमेंट
सैदापुर (यादगीर). सैदापुर के निकट क्यातनाल गांव के इंदिरानगर स्थित रॉयल सीमा कंक्रीट स्लीपर फैक्ट्री में तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के सीमेंट भंडारण कक्ष की टिन की छत उड़ जाने से लगभग 19.98 लाख रुपए की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई।
कंपनी के प्रबंधक श्रीशैल ने बताया कि हाल ही में आए तेज तूफान और बारिश के दौरान गोदाम की टिन शीट पूरी तरह उड़ गई। इसके कारण वहां भंडारित करीब 4,500 सीमेंट की बोरियां बारिश में भीगकर खराब हो गईं। इनकी अनुमानित कीमत 12.98 लाख रुपए है।
उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रकार का सीमेंट रेलवे पटरियों के नीचे उपयोग होने वाले कंक्रीट स्लीपरों के निर्माण में काम आता है। इसे चित्तापुर तालुक के मळखेड़ से लाकर गोदाम में सुरक्षित रखा गया था।
आंधी में गोदाम की टिन शीटों को भी भारी नुकसान पहुंचा, जिसकी अनुमानित लागत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोई कर्मचारी इसकी चपेट में नहीं आया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

