‘उडुपी विजन-2035’ में विकास का रोडमैप तैयारउडुपी जिले के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित ‘उडुपी विजन-2030-35’ चिंतन-मंथन कार्यक्रम में भाग लेते जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि।

रेल, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज, खेल अवसंरचना और पर्यटन को गति देने पर मंथन

उडुपी. उडुपी जिले के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित ‘उडुपी विजन-2030-35’ चिंतन-मंथन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने आधारभूत ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन उडुपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से किया।

सांसद कोटा श्रीनिवास पूजारी ने कार्यक्रम के प्रोमो का लोकार्पण करते हुए कहा कि कोंकण रेलवे को भारतीय रेलवे में शामिल करने के प्रयास जारी हैं। इससे अधिक वित्तीय सहायता मिलने के साथ मौजूदा रेलमार्ग का दोहरीकरण और अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा। केंद्र और राज्य सरकार तटीय कर्नाटक के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं।

पूर्व सांसद जयप्रकाश हेगड़े ने कहा कि गोवा जाने वाले पर्यटक अब कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। इसे देखते हुए होमस्टे, मत्स्य बंदरगाह और वाटर स्पोर्ट्स जैसी पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने जिले के विकास के लिए बेहतर रेल और हवाई संपर्क को भी आवश्यक बताया।

विधायक सुनील कुमार ने कोनाजे से मणिपाल तक मेट्रो रेल परियोजना का प्रस्ताव फिर से आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पडीबिद्री में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम और आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का सुझाव भी दिया।

विधायक यशपाल सुवर्ण ने कहा कि उडुपी ने देश को बड़ी संख्या में चिकित्सक और इंजीनियर दिए हैं, लेकिन उनकी सेवाओं का लाभ जिले को पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिले में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की मांग की।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक बायल ने कहा कि उडुपी राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने लोगों से नवाचार अपनाने और बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों ने जिले के दीर्घकालिक विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *