मानसून में भी गर्मी का अलर्ट, उत्तर कर्नाटक में येलो चेतावनीमानसून में भी गर्मी का अलर्ट, उत्तर कर्नाटक में येलो चेतावनी

15 जुलाई को तापमान बढऩे की आशंका, तटीय जिलों में उमस रहेगी अधिक

20 जुलाई तक बारिश कमजोर रहने के संकेत

उत्तर कर्नाटक और तटीय क्षेत्रों में बढ़ेगी गर्मी

हुब्बल्ली. मानसून के दौरान भी बारिश की कमी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर कर्नाटक और तटीय जिलों के लिए 15 जुलाई को तापमान बढऩे की येलो चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में गर्मी के साथ उमस भी अधिक रहेगी, जबकि दक्षिण कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में स्थिति अपेक्षाकृत सामान्य बनी रहेगी।

20 जुलाई तक कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं शिवमोग्गा, हासन, चिक्कमगलूरु और कोडगु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी ओर बेलगावी, बागलकोट, बीदर, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुर, यादगीर, बेंगलूरु शहरी एवं ग्रामीण, मैसूर और मंड्या जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसी मौसमीय स्थिति 20 जुलाई तक बने रहने का अनुमान है।

बेंगलूरु में भी बढ़ा पारा

बेंगलूरु में भी कई वर्षों बाद जुलाई माह में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। आसमान साफ रहने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज होने का अनुमान है।

एल नीनो का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रशांत महासागर में विकसित हो रही एल नीनो की स्थिति मानसून को प्रभावित कर रही है। समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण बारिश में कमी, तापमान में वृद्धि और लंबे समय तक गर्म मौसम बने रहने की संभावना बढ़ गई है। यही कारण है कि मानसून के बीच भी राज्य के कई हिस्सों में गर्मी और उमस का प्रभाव महसूस किया जा रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *