एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप
बेलगावी. मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के 9 और 10 जुलाई को बेलगावी दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के आरोप में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई.पी. गडाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल शिंदे ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
नोटिस में कहा गया है कि सरकारी निर्देशों के बावजूद मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और चिकित्सा दल के साथ समुचित समन्वय भी नहीं रखा गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के ठहरने के स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सक की बजाय पीजी डॉक्टर की तैनाती की गई। निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित चिकित्सक भी उपस्थित नहीं पाए गए। इन परिस्थितियों में उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए, इस पर जवाब मांगा गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

