अंतिम फैसला आलाकमान का, वरिष्ठ विधायकों को भी मिलना चाहिए अवसर
शिवमोग्गा. पूर्व मंत्री दिनेश गुंडूराव ने कहा है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें शामिल किए जाने की कोई अपेक्षा नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार एक बड़ा राजनीतिक निर्णय है और इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगा।
पत्रकारों से बातचीत में गुंडूराव ने कहा कि दिल्ली में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और चर्चाओं के बाद पार्टी नेतृत्व नए और वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाते हुए उचित निर्णय लेगा। कई ऐसे वरिष्ठ विधायक हैं, जो चार से छह बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला है। ऐसे नेताओं को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान पुराने मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मौका देना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए इस बार उन्हें कोई पद मिलने की व्यक्तिगत अपेक्षा नहीं है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां सौंपीं, उन्हें उन्होंने पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाया है। भविष्य में भी पार्टी नेतृत्व जो भी दायित्व सौंपेगा, उसे स्वीकार करने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

