मुख्यमंत्री का फर्जी पीए बनकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री का फर्जी पीए बनकर 15 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रिक्रिएशन क्लब का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर की धोखाधड़ी

अन्य लोगों से भी ठगी की आशंका

शिवमोग्गा। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का निजी सहायक (पीए) बताकर रिक्रिएशन क्लब का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में तुंगानगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है या नहीं।

लाइसेंस दिलाने के नाम पर ठगे 15 लाख रुपए

केएचबी कॉलोनी निवासी मंजुनाथ हंजी की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेमंत कुमार उर्फ गणेश को गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने स्वयं को मुख्यमंत्री का निजी सहायक बताकर रिक्रिएशन क्लब का लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिया और विभिन्न चरणों में कुल 15 लाख रुपए वसूल लिए।

फोनपे और नकद दोनों माध्यमों से ली रकम

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीडि़त से फोनपे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान भी प्राप्त किया। इसके अलावा शिवमोग्गा के एक होटल तथा वड्डिनकोप्प क्षेत्र में नकद राशि भी ली गई। पूरी रकम लेने के बावजूद न तो लाइसेंस दिलाया गया और न ही पैसा लौटाया गया। बाद में आरोपी फरार हो गया।

अन्य मामलों की भी जांच

तुंगानगर पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के फर्जी पीए का परिचय देकर अन्य लोगों से भी इसी प्रकार धोखाधड़ी तो नहीं की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी कार्य के नाम पर धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों की पहचान और दावों की पहले पूरी तरह पुष्टि करें।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *