रात डेढ़ बजे लगी आग में किराना सामान, फ्रिज और फर्नीचर जलकर राख
दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
तेक्कट्टे (उडुपी)। राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर स्थित ब्रह्मस्थान के समीप गुरु ब्रह्म जनरल स्टोर में सोमवार देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की है।
दुकान के मालिक संतोष रोज की तरह कारोबार समाप्त कर घर लौट गए थे। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि दुकान में रखे तीन से अधिक फ्रिज में से एक में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग भडक़ी।
लाखों का सामान जलकर राख
अग्निकांड में लाखों रुपए मूल्य का किराना सामान, फ्रिज, फर्नीचर तथा अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही कुंदापुर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुटे हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

