मरीजों के लिए 33-सीटर बस का लोकार्पणमरीजों के लिए दान की गई 33-सीटर बस।

नि:शुल्क नेत्र जांच व शल्य चिकित्सा शिविरों में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क परिवहन सुविधा

हुब्बल्ली। जयप्रिय मेडिकल फाउंडेशन, हुब्बल्ली ने राउंड टेबल इंडिया एवं हुब्बल्ली नाइट्स राउंड टेबल-178 के सहयोग से मरीजों के लिए 33-सीटर बस उपलब्ध कराई है। यह बस स्वर्गीय शेषगिरिराव राव एवं स्वर्गीय लीलावती राव की स्मृति में दान की गई है।

डॉ. हर्षा एवं डॉ. कला के संयुक्त संरक्षण में उपलब्ध कराई गई बस का उपयोग जयप्रिय अस्पताल में आयोजित होने वाले नि:शुल्क दैनिक नेत्र जांच एवं नेत्र शल्य चिकित्सा शिविरों में आने वाले मरीजों के परिवहन के लिए किया जाएगा। इससे दूर-दराज क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

दूर-दराज के मरीजों को राहत

इस सेवा पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल तक पहुंचने में होने वाली परिवहन संबंधी कठिनाइयों को दूर करना है। बस की सुविधा से अधिक संख्या में मरीज नि:शुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

इस अवसर पर हुब्बल्ली नाइट्स राउंड टेबल-178 के चेयरमैन राहुल सुराणा, समर्थ नाडगिर, विश्वास जीवन्ननवर, मनोज भंसाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. वेंकटराम कट्टी, डॉ. प्रिया कट्टी, डॉ. अनुजा देसाई सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *